फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता कालोनी में शराब के ठेके पर उड़ रही थी कोविड नियमों की धज्जियां, दो सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किसी ने की शिकायत, जांच के बाद पुलिस उपायुक्त ने बीट स्टाफ को किया लाइन हाजिर
  • ठेके को भी बंद करवाने का दिया आदेश, नियमों के पालन करवाने पर ही खुलेगा ठेका, बीट स्टाफ बदला गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के गीता कालोनी इलाके में शराब के ठेके पर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में दो पुलिस कर्मियों को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने इसकी पुष्टि करते हुए ठेके को बंद करवाने की बात की। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि कोविड  नियमों का पालन करवाने के बाद ही ठेका खुलवाने की इजाजत दी जाएगी। पुलिस अधिकाररियों के मुताबिक ठेके के पास बीट स्टाफ को भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गीता कालोनी इलाके में झील खुरेंजा इलाके में शराब का ठेका है। रविवार को यहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। ज्यादातर लोगों ने मॉस्क नहीं लगाया हुआ था। इसके अलावा लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच करवाई तो आरोप सही पाए गए। फौरन उस एरिया के बीट स्टाफ को तलब किया गया। जांच के बाद दो सिपाहियों को लापरवाही के मामले में लाइन में भेज दिया गया। ठेके के मालिक पर भी कार्रवाई करते हुए ठेके को अस्थाई रूप से बंद करवा दिया गया है। नियम पालन करने के बाद ठेका दोबारा से खुलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें