फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा स्वामी ब्यास में बने कोविड सेंटर में कुछ इस तरह व्यायाम करते हैं मरीज, फिलहाल भर्ती हैं 1,386 संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 02:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर में योग करते मरीज - फोटो : ANI
विज्ञापन

छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों ने रविवार सुबह योग और व्यायाम किया। 10 हजार बेड की व्यवस्था वाले इस कोविड सेंटर में मरीज प्रतिदिन इसी तरह योग और व्यायाम करके अपनी सेहत सुधारने के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी द्वारा चलाए जा रहे सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर कोविड सेंटर में फिलहाल 1,386 कोरोना मरीज भर्ती हैं। यहां अब तक कुल 3,921 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जिनमें से 2,454 मरीज ठीक होकर घच जा चुके हैं।

बता दें कि छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से हैं। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को कोविड केंद्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें