फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय है मास्क का प्रयोग करना: सत्येंद्र जैन

Sun, 13 Sep 2020 01:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मिले अनुभवों से हमें यह पता चला है कि कोरोना संक्रमण की रोक-थाम के लिए सबसे बेहतर उपाय है मास्क का अधिकतम प्रयोग करना।

विज्ञापन


हम बाहर निकलने पर जितने अधिक समय तक मास्क पहनेंगे, उतने ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है और कई लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। 

लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि हम उन्हें मास्क के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से कई तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें