फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत: सीएम केजरीवाल की पीएम से अपील- पीड़ित देशों से आने वाली फ्लाइट हो बंद

Sat, 27 Nov 2021 12:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोना का नया वेरिएंट बेहद खतरनाक बताया जा रहा है और यही वजह है कि भारत में भी इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक सतर्क हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वेरिएंट से फैली दहशत के बीच शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया जा रहा है वहां से आने वाली फ्लाइट को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली वायु सेवाओं को तुरंत रोक दिया जाए। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर आया है। हमें हर वो संभव कदम उठाना चाहिए जिससे कोरोना का नया वेरिएंट भारत में प्रवेश न करे।

दिल्ली सरकार ने कल ही बुलाई थी इस वेरिएंट को लेकर बैठक
अफ्रीकी देशों से फैल रहे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ बैठक की। यह जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बैठक में नए वेरिएंट को लेकर उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


केंद्र ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की सघन स्क्रीनिंग और जांच कराएं। इन देशों में कोरोना के नया और खतरनाक वेरिएंट पाया गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अफ्रीकी देशों से कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के खतरे को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए के समक्ष एक प्रजेंटेशन देने और जरूरी कदम उठाने  की सलाह देने के लिए कहा है। आपको और आपके परिवार को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।''

नए वेरिएंट से बढ़ी देश दुनिया की चिंता
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। इसे जानलेवा वेरिएंट भी कहा जा रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, हांगकांग और बोत्सवाना सहित 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इन 12 देशों से आने वाले यात्रियों को हर हाल में भारत सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। 

वहीं इससे पूर्व, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा था कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि तीन देशों में कोरोना वेरिएंट बी.1.1 (ओमिक्रॉन) के कई मामले हैं। बोत्सवाना में तीन दक्षिण अफ्रीका में छह और हांगकांग में एक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें