फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में नजर रखने के लिए कोविड कवच शुरू, अब कंटेनमेंट जोन में जा सकेंगे पुलिसकर्मी

Thu, 30 Apr 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोविड कवच... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने कंटेनमेंट जोन (हॉटस्पॉट) में लोगों पर नजर रखने और नियमों का पालन कराने के लिए कोविड कवच स्कीम लांच की है। इसके तहत इस जिले में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन


ऐसे में लोगों से नियमों का पालन कराने और उन्हें घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए ये स्कीम लांच की गई हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार, दक्षिण-पूर्व जिले में कोरोना केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

जिले में बुधवार तक 17 कंटेनमेंट जोन हैं। देखने में आ रहा था कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों व पुलिस के बीच दूरी बढ़ती जा रही थी। जोन में घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस नजर नहीं रख पा रही थी। हालांकि इन इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। गलियां छोटी होने के कारण बड़े वाहन भी जोन के अंदर नहीं जा सकते।
विज्ञापन


डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश की देखरेख में लांच इस स्कीम से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। आठ ई-रिक्शा को किराए पर लिया गया है। ये पूरी तरह से खास कपड़े से ढके हैं। 

इनके बाहर पोस्टर व एनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसमें ड्राइवर के अलावा दो पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोविड कवच स्कीम जैतपुर, कालिंदी कुंज, सरिता विहार, जामिया नगर, शाहीन बाग और हजरत निजामुद्दीन में शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें