फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ की मदद से धौलाकुआं में तैयार हो रहा है 1000 मरीजों के लिए कोविड अस्पताल

Sun, 28 Jun 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • अगले सप्ताह से सेना के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस अस्पताल का संचालन चालू कर देंगे
  • इस अस्पताल को दिल्ली एम्स के साथ रेफरल रिलेशनशिप में रखा गया है
  • इसमें ऑक्सीजन व वेंटीलेटरों के साथ आईसीयू की सुविधा भी दी गई है
विज्ञापन
DRDO - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग के लिए डीआरडीओ की मदद से अगले सप्ताह धौलाकुआं में कोविड अस्पताल शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक टेस्ट किट के इतर डीआरडीओ की तरफ से 1000 कोविड मरीजों की क्षमता वाला संपूर्ण सुविधाओं से युक्त अस्पताल भी दिल्ली के धौलाकुआं के करीब तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


अगले सप्ताह से सेना के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस अस्पताल का संचालन चालू कर देंगे। इस अस्पताल को दिल्ली एम्स के साथ रेफरल रिलेशनशिप में रखा गया है और इसमें ऑक्सीजन व वेंटीलेटरों के साथ आईसीयू की सुविधा भी दी गई है। 

यह अस्पताल छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग व्यास की प्रांगण में तैयार किए गए 2000 कोविड मरीजों की क्षमता वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर व अस्पताल से अलग है। करीब 10 हजार बिस्तरों वाले सरदार पटेल अस्पताल का उपयोग हल्के लक्षण वाले और संक्रमण के कमजोर स्तर वाले मरीजों के आइसोलेशन सेंटर के तौर पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


सबसे बड़े कोविड सेंटर की कमान आईटीबीपी के हाथ
छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 10000 बिस्तरों का सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। चिकित्सा कर्मियों की जरूरी संख्या की उपलब्धता सुनिश्चित करने समेत केंद्र सरकार इसका पूरा प्रचालन करेगा। कोविड सेंटर की कमान आईटीबीपी को सौंपी गई है। सेंटर में लगभग 2000 बिस्तर मरीजों के उपयोग के लिए तैयार हैं।

संक्रमित 80 हजार के पार
आपको बता दें कि दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार पार कर गया है राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार दिन बाद तीन हजार से कम रही। बीते 24 घंटे में 2948 नए पॉजिटिव केस आए और 66 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 2210 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 80188 हो गई है, जबकि 2558 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें