फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे से आजाद हुई लेकिन दिल्ली में फंस गई!

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश लौटने की राह देख रही फातिमा का इंतजार कुछ और लंबा हो गया है। मध्य जिला पुलिस ने फातिमा के मामले की फाइल मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


अदालत ने इस संबंध में दो जून तक जानकारी देने के लिए कहा है। तीस हजारी स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त ने पत्र पेश किया।

इसमें कहा गया कि फातिमा को बांग्लादेश भेजने के संबंध में पुलिस मुख्यालय ही कोई निर्णय ले सकता है। इसलिए फाइल को मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोठा मालकिन के खिलाफ मुकदमा

गौरतलब है कि एक साल से निर्मल छाया में बंद बांग्लादेशी महिला फातिमा को उसके देश भेजने का निर्देश अदालत ने पुलिस को दिया था। अदालत ने उसके साथ एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती का निर्देश दिया था।

बता दें कि कमला मार्केट थाना पुलिस ने पीड़िता फातिमा बेगम (परिवर्तित नाम) की शिकायत पर दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति और अन्य कई धाराओं में कोठा मालकिन फरीदा पर मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने फातिमा को मुक्त करवाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर फातिमा को 19 मार्च 2013 को निर्मल छाया भेज दिया गया। तब से फातिमा वहीं पर बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें