फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक मामलाः राजा भैया की पत्नी को लिखित जवाब देने को मिला समय, तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Wed, 26 Jul 2023 11:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत अदालत ने विधायक रघुराज प्रताप सिंह उप राजा भैया की पत्नी को तलाक के मामले में लिखित दलीलें जमा करने के लिए समय दे दिया है। राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


साकेत कोर्ट में शुनाली गुप्ता की परिवार अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए लगा था। भानवी सिंह के वकील ने लिखित जवाब दायर करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने एक सप्ताह का समय मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को सूचीबद्ध कर दी।

राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है। राजा भैया ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने उनके परिवार के सदस्य के खिलाफ फर्जी आरोप लगाए हैं जो क्रूरता के समान है। राजा भैया की याचिका पर अदालत ने भानवी सिंह को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें