फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia: कोर्ट ने सिसोदिया की सीबीआई रिमांड दो दिन और बढ़ाई, 10 मार्च को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

Sat, 04 Mar 2023 09:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार को मनीष सिसोदिया की पांच दिन की रिमांड समाप्त हो रही थी। उनको राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना था। इसको ध्यान में रखते हुए सीबीआई मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया है। सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। नई शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार दोपहर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान सीबीआई मुख्यालय से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट तक सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहे। एहतियात के तौर पर दिनभर डीडीयू मार्ग को बंद रखा गया। 

विज्ञापन


बंद होने की वजह से दिनभर सीपी और आईटीओ के पास जाम की स्थिति रही। पीक आवर्स में यहां की हालत और खराब हो गई। उधर, दोपहर के समय आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 36 लोगों को हिरासत में लिया। देर शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को मनीष सिसोदिया की पांच दिन की रिमांड समाप्त हो रही थी। उनको राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना था। इसको ध्यान में रखते हुए सीबीआई मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहां पर रेपिड एक्शन फोर्स के अलावा सीआरपीएफ की कई कंपनियों को तैनात कर दिया गया। 

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए डीडीयू मार्ग को सुबह करीब 11 बजे बंद कर दिया गया। चूंकि यहां पर पहले से धारा-144 लगी हुई है, ऐसे में यहां पर किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। दोपहर दो बजे के आसपास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हो गई। इन लोगों ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद यहां से 36 लोगों को हिरासत में लिया।

बाद में इनको आईपी इस्टेट थाने लाया गया। देर शाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इनको रिहा कर दिया गया। उधर डीडीयू मार्ग बंद होने की वजह से लगभग पूरे नई दिल्ली में जाम की स्थिति बनी रही। खासकर सीपी में वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने कनाट प्लेस से डीडीयू मार्ग होकर जाने वाले वाहनों को सीधे सिविक सेंटर की ओर डायवर्ट कर दिया। वहीं आईटीओ से आने वाले वाहनों को मंडी हाउस की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसकी वजह से लोगों को खासी दिक्क्तें हुई। देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने डीडीयू मार्ग को खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें