भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अंकित भारद्वाज की मानहानि शिकायत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व संजय सिंह को समन पर फैसला शनिवार को अगली तारीख तक टल गया। भारद्वाज ने केजरीवाल व संजय सिंह से मानहानि के लिये एक रुपया मुआवजा मांगा है।
तीस हजारी अदालत के एडीशनल सीनियर सिविल जज वीके गौतम ने अंकित भारद्वाज की शिकायत पर समन जारी करने के मामले में फैसला सुनाने के लिये आठ अगस्त की तारीख तय की है।
अदालत ने शिकायत पर सुनवाई के बाद 26 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में इस घटना से संबंधित सीडी चलाकर दिखाई गई थी।