रेरा से बचने की बिल्डरों की चाल को प्राधिकरण ने नाकाम कर दिया है। 16 बिल्डरों ने रेरा की जद में आने से बचने के लिए प्राधिकरण में प्रोजेक्ट के कंपलीशन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इन प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं होने के कारण नोएडा प्राधिकरण ने इनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बिल्डरों ने रेरा से बचने के लिए 27 अक्तूबर 2016 से पहले कंपलीशन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने इन प्रोजेक्टों की जांच की तो पता चला कि इनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है और प्रोजेक्ट में कई खामियां हैं।
इस वजह से इनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। इन प्रोजेक्टों में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिसका अभी ढांचा ही खड़ा हुआ है, वह भी आधा-अधूरा। इसे रहने लायक बनने में अभी लगभग एक वर्ष का समय और लग सकता है। किसी प्रोजेक्ट में अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है तो किसी में अभी जरूरी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं।
इन प्रोजेक्ट के लिए मांगा था कंपलीशन
ग्रुप हाउसिंग
-सेक्टर-45 मैसर्स आम्रपाली सफायर दो
-सेक्टर-44 मैसर्स एसोटेक लिमिटेड
-सेक्टर-46 मैसर्स एम्स मैक्स गार्डेनिया डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-75 मैसर्स एम्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन प्रोजेक्ट
-सेक्टर-76 मैसर्स आम्रपाली सिलिकोन सिटी प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-76 मैसर्स आम्रपाली प्रिन्सले इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-78 मैसर्स अन्तरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-121 मैसर्स आईवी काउंटी प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-135 मैसर्स टुडे होम्स नोएडा प्राइवेट लिमिटेड
-सेक्टर-143 मैसर्स लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड