फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दंपति पर हमला 10 मिनट तक जूझते रहे दोनों

Fri, 06 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में फोर्टिस हॉस्पिटल के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली के रहने वाले इंजीनियर दंपति से मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों से महिला से लैपटॉप लूटने की भी कोशिश की, लेकिन दंपति करीब 10 मिनट तक बदमाशों से जूझता रहा। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसने लोहे के छल्ले से हमलाकर इंजीनियर आलोक को घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाइकर्स फरार हो गए। पुलिस लूट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मयूर विहार फेज-1, दिल्ली निवासी आलोक यादव (32) और उनकी पत्नी संजू (28) नोएडा स्थित एक  मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों ऑफिस से निकले। आलोक ने पुलिस को बताया कि उनकी कार फोर्टिस हास्पिटल के सामने सर्विस लेन पर खड़ी थी।

वह और संजू कार की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और संजू को धक्का देकर उसके हाथ से लैपटॉप का बैग लूटने की कोशिश की। संजू के जमीन पर गिरते ही एक बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इस दौरान बाइक पर बैठे दूसरे  बदमाश ने दंपति को जान से धमकी दी, लेकिन इसकी परवाह न करते हुए संजू और आलोक ने एक बदमाश को दबोच लिया। इस पर बदमाश ने लोहे के छल्ले से आलोक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। संजू ने आलोक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें