फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-वॉट्सऐप से थाने पहुंचे अवैध संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्स एप ने दंपति के रिश्ते में इस कदर दरार डाल दी कि रविवार को दोनों इंदिरापुरम थाने पहुंच गए। एक-दूसरे पर एक्सट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही एक-दूसरे के फेसबुक अकाउंट और व्हाट्स एप की जांच की भी मांग की। पुलिस ने दोनों के फेसबुक अकाउंट्स और व्हाट्स एप की जांच शुरू कर दी है।

वैशाली सेक्टर-4 निवासी दंपति रविवार को थाना इंदिरापुरम पहुंचे और एक दूसरे की शिकायत की। दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी।

दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप

महिला हाउस वाइफ है और पति निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उनका सात साल का बेटा भी है। महिला का आरोप है कि पति उस पर शक करता है। उसे फ्लैट में बंद करके जाता है।

इतना ही नहीं, उसके फोन और फेसबुक अकाउंट को भी चेक करता है। कई बार अवैध संबंधों का आरोप भी लगा चुका है। पति का कहना है कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं।

फेसबुक अकाउंट पर वह देख चुका है कि उसकी एक युवक के साथ दोस्ती है। दूसरी तरफ, महिला ने भी पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट चल रही है जांच

थाने पहुंचे दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि थाना प्रभारी आईपीएस अनुराग आर्य ने उन्हें समझाया। मगर सुलह की बात नहीं मानने पर उन्होंने मामले की जांच सर्विलांस टीम को सौंप दी।

आईपीएस ने बताया कि दोनों के फोन और फेसबुक अकाउंट की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मनोचिकित्सक डा. रश्मि जोशी ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ ही बिताने के लिए समय नहीं है।

वर्किंग लाइफ में अक्सर लोग घर आने के बाद फेसबुक और व्हाट्स एप पर दोस्तों के साथ बातचीत में लग जाते हैं। ऐसे में समय नहीं मिलने पर पति-पत्नी एक दूसरे पर ही शक करने लगते हैं। सभी को चाहिए कि सोशल साइट्स से ज्यादा परिवार को समय दें। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए और बच्चों के लिए समय निकालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें