सोशल साइट्स पर ज्यादा एक्टिव रहना पति और पत्नी के रिश्ते पर भारी पड़ रहा है। व्हाट्सऐप, फेसबुक और फोन का ज्यादा इस्तेमाल रिश्ते में दरार पैदा कर रहा है। इसका उदाहरण पिछले दो महीने में महिला थाने में पति-पत्नी के लड़ाई के आए केस हैं।
10 फीसदी से ज्यादा केस में सोशल साइट्स और एंड्रायड फोन लड़ाई की वजह बना। महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान कई दंपति ने झगड़ा सुलझाने के लिए स्मार्ट फोन, फेसबुक और व्हाट्सऐप से तौबा करने का एक-दूसरे को भरोसा दिलाया।
पिछले कुछ सालों में सोशल साइट्स और फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस वजह से पति-पत्नि एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे। महिला थाने में आए केस में पतियों की शिकायत रहती है कि पत्नी पूरे दिन फोन पर बात करती रहती है। या फिर रात में व्हाट्सऐप या फेसबुक पर चैट करती है। वहीं पत्नियां भी कुछ इसी तरह के आरोप लगा रही हैं।