युवक-युवती की मौत से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी में 22वीं मंजिल से शुक्रवार को युवक-युवती ने कूदकर जान दे दी। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक-युवती की मौैत की खबर सोसाइटी में आग की तरह फैल गई। इससे सोसाइटी के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।