फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मनमानी से तंग पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

Fri, 17 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की मनमानी और विकास कार्यों में हो रही हीलाहवाली के विरोध में शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में हुई जिला पार्षदों की बैठक का चार पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था कि जिला पार्षद चुने हुए प्रतिनिधि हैं लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर वार्ड 6 के जिला पार्षद अवतार सिंह सारंग ने साहूपुरा गांव में ग्राम पंचायत की धनराशि से आठ करोड़ रुपये खर्च कर सड़क बनाए जाने के खेल का पर्दाफाश न होने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर पीएम मोदी के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी।

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जिला परिषद की बैठक कॉफ्रेंस हॉल में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी ने की। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र गांधी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


वार्ड-9 की पार्षद पुष्पा डागर और वार्ड 4 की पार्षद पूनम अधाना ने स्ट्रीट लाइट लगाने में घपला करने का आरोप लगाया और बीडीपीओ से सवाल जवाब किया। उक्त पार्षदों ने कहा कि गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए सवा साल से कहा जा रहा है।

पार्षदों के सवाल पर बीडीपीओ प्रदीप कुमार और उपमा अरोड़ा ने 90 प्रतिशत तक काम होने का दावा किया लेकिन पार्षद उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थीं। डिप्टी चेयरमैन एवं वार्ड आठ की पार्षद गुड्डी देवी तथा वार्ड एक के पार्षद शेर मोहम्मद ने भी अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।  
 
महिला पार्षदों ने की नारेबाजी 
बैठक का बहिष्कार करने वाली पार्षद पुष्पा डागर, पूनम अधाना और गुड्डी देवी ने सरकार और चेयरमैन विनोध चौधरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि जब अधिकारी कोई काम करने को राजी नहीं हैं तो बैठक में होने का कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने 30-30 लाख रुपये प्रत्येक वार्डों में विकास कार्यों के लिए दिया है। लेकिन सवा साल से कोई काम नहीं किया गया। उधर चैयरमैन विनोद चौधरी का कहना है कि बैठक का बहिष्कार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। 

चेयरमैन समर्थकों ने भी खड़े किए सवाल
-परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी के समर्थक वार्ड तीन के पार्षद शैलेंद्र सिंह, वार्ड 6 से अवतार सिंह सारंग, वार्ड 2 के जगत सिंह एडवोकेट ने भी अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। जगत सिंह ने कहा कि भूपानी गांव में एक ट्यूबवेल लगाने में जब एक साल का इंतजार करना पड़ रहा है। पार्षद शैलेंद्र सिंह ने कहा कि छह-छह माह से काम रुके पड़े हैं।  

आंगनबाड़ी में गबन होने का आरोप
जिला पार्षदों की बैठक में वार्ड तीन के पार्षद शैलेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड में कई आंगनबाड़ी  सेंटरों पर बच्चों की संख्या दो-चार है जबकि राशन पहुंच रहा है 100 बच्चों का। पूरा राशन दुकानदारों के पास पहुंच रहा है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा है। जो तेल की सप्लाई होती है उसके सील टूटे होते हैं। शिकायत गोछी निवासी रहबर खान ने पार्षद शैलेंद्र से की है। इस पर जिला परिषद के कार्यकारीब अधिकारी जितेंद्र गांधी ने जांच कर दस दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
विज्ञापन


बैठक में ये भी उठे मुद्दे 
-आबादी वाले क्षेत्रों से शराब ठेके दूर किए जाएं
-नगर निगम की तर्ज पर परिषद की आय बढ़ाने के लिए पंचायतों के मैरिज हॉल से टैक्स वसूली की जाए 
-ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञापन पॉलिसी लागू कर टैक्स वसूली हो 
-डींग गांव से साहूपुरा गांव की कच्ची सड़क को पक्का करना
-खंदावली में कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते को पक्का करना
-सोतई गांव से शाहजहांपुर घादर जाने वाली सड़क को पक्का करना
-बीजोपुर से नदियापुर जाने वाले रास्ते को पक्का करना
-गदपुरी में बन रहे टोल टैक्स से जिला परिषद का भी शेयर निर्धारित करना
-जिला पार्षदों को आने जाने में टोल टैक्स में छूट देना
-भूपानी गांव में बिजली के जर्जर तारों को ठीक कराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें