फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने लिखी अनिल विज को चिट्ठी तो रातो रात लग गया मैनहोल का ढक्कन

Thu, 12 Dec 2019 03:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के एनआईटी तीन में खुले सीवर मैनहोल का ढक्कन लगाने में लापरवाही बरत रहे कनिष्ठ अभियंता (जेई) की शिकायत प्रदेश के गृह एवं स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को की गर्इ। जिसके तुरंत बाद रातो रात मैनहोल का ढक्कन लग गया। जेई की शिकायत वार्ड 15 के पार्षद एडवोकेट संदीप भारद्वाज ने की थी। पार्षद का आरोप है कि उन्होंने जेई को मैनहोल का ढक्कन लगाने के लिए दर्जनों बार बोला था। इसके बाद जेर्इ ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन


वॉर्ड नंबर 15 के पार्षद संदीप भारद्वाज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके वॉर्ड में तैनात जेई संदीप तलवार शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने बताया कि एनआईटी तीन डीएवी पब्लिक स्कूल के पास सीवर का मैनहोल पिछले काफी समय से खुला हुआ है। करीब 12 फुट गहरे इस मैनहोल में सीवर का गंदा पानी भरा रहा। उन्होंने इसका ढक्कन लगाने के लिए कई बार जेई से कहा, मगर उन्होंने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। स्कूल के नजदीक होने के कारण बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। 

उन्होंने आठ पेज का यह शिकायती पत्र मंगलवार को स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के पास भेजा था। पार्षद संदीप भारद्वाज के अनुसार शिकायत भेजने के बाद बुधवार सुबह उन्हें पता चला कि मैनहोल का ढक्कन रातों रात लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


पार्षद भारद्वाज ने अपनी शिकायत में स्थानीय निकाय मंत्री को यह भी बताया कि मुल्ला होटल चौक पर भी सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता था। उन्होंने इस बारे में भी कई बार उनसे शिकायत की, मगर उन्होंने उस पर सुनवाई नहीं की। इसका खामियाजा एक हंसते खेलते परिवार को उठाना पड़ा। 

15 नवंबर 2019 को गर्भवती पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान विजय नामक व्यक्ति की बाइक फिसलने से विजय की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में स्थानीय लोगों के हंगामा करने व जाम लगाने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ जीतराम ने कुछ ही देर में समस्या का समाधान करवा दिया था। यदि जेई संदीप तलवार उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते तो एक परिवार उजड़ने से बच जाता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें