फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के हंगामे से जीटी रोड एक घंटा जाम

Sat, 28 Nov 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड की समस्याओं की अनदेखी से गुस्साए सपा पार्षद ने समर्थकों संग शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे जीटी रोड जाम कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाएं बीच सड़क बैठीं तो जाम लग गया।
विज्ञापन


इसी बीच पार्षद होटल मोदी कांटीनेंटल की पांचवीं मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगे। मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत किया।

इस हंगामे के कारण जीटी रोड एक घंटे तक जाम रही। सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

पार्षद शेखर त्यागी का आरोप है कि एक महीने के प्रयास के बावजूद वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए गए। कालोनी का सीवर ओवरफ्लो होने से घरों में गंदा पानी घुस रहा है।

जलकल विभाग के अधिकारियों ने 14वें वित्त आयोग के फंड में भी उनके वार्ड के काम नहीं शामिल किए। 25 नवंबर से ही राकेश मार्ग पर धरना दिया गया। बावजूद इसके निगम अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


इससे आहत होकर सभी ने शुक्रवार शाम को जीटी रोड जाम करने का फैसला किया। शाम साढ़े छह बजे पार्षद के नेतृत्व में महिला व पुरुष राकेश मार्ग, जीटी रोड पर पहुंचे।

लालकुआं जाने वाली साइड पर महिलाएं सड़क के बीचों-बीच बैठ गईं। सड़क पर महिलाओं के बैठते ही वाहन थम गए। इस बीच चौकी इंचार्ज अटल सिंह ने सड़क पर बैठी महिलाओं को समझाया।

एक-एक कर वे लोगों को रोड किनारे ले आए। इसी बीच गुस्से में आए पार्षद पास के ही होटल की पांचवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगाने पहुंच गए। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

पार्षद के  पीछे पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उन्हें कूदने से रोका और नगर आयुक्त से फोन पर बात कराई। तब पार्षद नीचे उतरे। इसके बाद भी रेजिडेंट्स जीटी रोड के बीचों-बीच खड़े हो गए और ट्रैफिक जाम कर दिया।

चौकी इंचार्ज के समझाने पर किसी तरह रेजिडेंट्स वहां से लौटे। हालांकि इसके बाद भी निगम का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। शनिवार को पार्षद और रेजिडेंट्स ने घंटाघर पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें