फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बढ़ेगी तारीख, मिलेगा नोटिस

Thu, 27 Mar 2014 02:31 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों को नोटिस भेजने की योजना बनाई है। जवाब न मिलने या टैक्स जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जनता पर करीब 47 करोड़ रुपये बकाया हैं। सरकार से बार-बार छूट देने और जागरूक करने के बाद भी लोग टैक्स जमा कराने को तैयार नहीं हैं।

ज्ञात हो कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में 30 फीसदी छूट देने की घोषणा की थी। इसके चलते नगर निगम ने लगभग 52 करोड़ रुपये वसूले हैं, फिर भी एक बड़ी रकम अभी नहीं मिली है। चूंकि अब आचार संहिता लग चुकी है, ऐसे में टैक्स में छूट का फायदा अब लोगों को 31 मार्च तक ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय कर अधिकारी बलबीर सिंह पवार ने बताया कि अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट द्वारा नई प्रॉपर्टी टैक्स नीति जारी होने के बाद छूट दी गई थी। कई बार तारीखें भी बढ़ाई जा चुकी हैं, लेकिन अब ऐसा कोई प्लान नहीं है। बकायादारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। एक अप्रैल से नोटिस भेजना शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें