फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्यकर्मी क्वारंटीन में, दो जमातियों से संक्रमण फैलने की आशंका

Sat, 04 Apr 2020 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार बड़ी संख्या में मेडिकल कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। सर गंगाराम अस्पताल के 108 मेडिकल कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है जिसमें डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन




इनमें से 23 लोगों को अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है, वहीं 85 लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन होने को कहा गया है। अस्पताल ने यह फैसला यहां भर्ती दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लिया है।

अब दोनों मरीजों को आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया है। यह दोनों ही निजामुद्दीन मरकज से गंगाराम अस्पताल लाए गए थे।

बीती देर रात एक कोरोना पॉजिटिव महिला की हुई मौत
शुक्रवार देर रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण अस्पताल के ही आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं। वहीं डॉक्टर और मृतक मरीज के संपर्क में आए अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें