फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन के होम क्वारंटीन से बचने के लिए, बुजुर्ग दिल्ली एयरपोर्ट के स्क्रीनिंग हॉल से हुआ गायब

Mon, 29 Jun 2020 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-पुलिस ने तकनीकी जांच कर बुजुर्ग को इंदिरापुरम गाजियाबाद से ढूंढ निकला,
-बुजुर्ग को 14 दिन के होम क्वारंटीन में भेजा गया
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कजाकिस्तान से विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट आया एक बुजुर्ग होम क्वारंटीन से बचने के लिए एयरपोर्ट के स्क्रीनिंग हॉल के पास से गायब हो गया। सूचना मिलने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तकनीकी जांच करते हुए बुजुर्ग को इंदिरापुरम गाजियाबाद से ढूंढ निकाला। बुजुर्ग को 14 दिन की होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


27 जून की रात एयरपोर्ट पुलिस का सूचना मिली कि कजाकिस्तान से दिल्ली आए 72 वर्षीय हरजीत सिंह एयरपोर्ट पर स्थित स्क्रीनिंग हॉल के गेट से गायब हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बुजुर्ग ने अपना गलत पता और मोबाइल नंबर मुहैया करवाया था। उसके बाद पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए उस कैब का पता लगाया, जिसपर सवार होकर बुजुर्ग एयरपोर्ट से निकला था।

उसे वाहन चालक के जरिए पुलिस इंदिरापुरम गाजियाबाद से हरजीत सिंह को ढूंढ लिया और उन्हें 14 दिन की होम क्वारंटीन पर भेज दिया। पूछताछ में बुजुर्ग ने खुलासा किया कि स्क्रीनिंग करवाने के बाद उन्हें क्वारंटीन पर भेज दिया जाता इससे बचने के लिए उसने यह कदम उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें