फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः कोरोना पॉजिटिव महिला ने जिम्स में दिया बेटे को जन्म, बच्चे की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 21 Apr 2020 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला ने जिम्स में बेटे को जन्म दिया है। चिकित्सकों ने बच्चे में संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार नवजात में संक्रमण का पता चल सकेगा। फिलहाल, मां-बेटे की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


जिम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, चेरी काउंटी निवासी गर्भवती महिला को कोरोना पॉजिटिव होने पर जेपी हॉस्पिटल से जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो चिकित्सकों ने तुरंत ही प्रसव प्रक्रिया शुरू कर दी।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा सेठ के नेतृत्व में डॉक्टर अंकिता वर्मा, डॉक्टर मयंक दीक्षित ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। सोमवार शाम महिला ने बेटे को जन्म दिया। उपचार के लिए महिला को आइसोलेशन पीरियड तक जिम्स में ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे में मां का रक्त जाने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में बच्चे का सैंपल भी लिया गया है। महिला एक निजी अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनके पति नोएडा स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं।

निजी लैब से हुई जांच में महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अभी तक संक्रमण का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं, महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिम्स निदेशक बिग्रेडियर डॉॅ. राकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों की देखरेख में चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। 

जिम्स में 33 लोगों के सैंपल लिए
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को 33 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी तक लिए गए सैंपलों की संख्या 1102 है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 15 है। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों की निगरानी जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें