फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मंदिरों-पार्को के गेट पर लगे ताले, किराना दुकानों पर भीड़, महंगी हुईं सब्जियां

Mon, 23 Mar 2020 03:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को बताने फील्ड में उतरे एमसीडी के इंस्पेक्टर
  • राशन के दामों में बढ़ोतरी नहीं, लेकिन सब्जियां के भाव आसमान पर
विज्ञापन
Sanjay Jheel - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए दिल्ली सहित अनेक राज्यों में लॉक डाउन की घोषणा हो चुकी है। वहीं दिल्ली में लॉक डाउन के पहले दिन बहुत कम संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने खुद को घरों में कैद करके रखा हुआ है और मंदिरों से लेकर पार्कों तक में सन्नाटा बिखरा पड़ा है। सड़कों पर आवाजाही भी बेहद कम हो रही है। इस बीच जरूरी चीजों की खरीदारी में काफी बढ़ोतरी देखी गई। मोहल्लों की किराना दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

MCD Inspectors - फोटो : Amar Ujala

एमसीडी इंस्पेक्टर कर रहे प्रचार

केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर रखी है कि लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। जो इसका ठीक से पालन न करे, उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए। इस कड़े रुख को देखते हुए सभी सरकारी मशीनरी कोरोना संक्रमण के खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने अपने इंस्पेक्टर्स को लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को कोरोना के खतरे की जानकारी, बचाव के उपाय और सरकार की तरफ से दी जा रही सहायता की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इंस्पेक्टर प्रदीप ने अमर उजाला को बताया कि उनके सभी साथियों को कोरोना के संक्रमण की जानकारी देने को कहा गया है। सड़क, चौराहे या गलियों में जहां भी पांच से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे दिखाई पड़ रहे हैं, वे लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Close Temple - फोटो : Amar Ujala

बैंकों के मैसेज- अलर्ट रहें

कोरोना के प्रति सभी सरकारी विभागों से लेकर प्राइवेट संस्थान तक लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह कर रहे हैं। जागरूकता के लिए प्राइवेट बैंकों तक के संदेश लोगों के पास आ रहे हैं। बैंक अपने संदेशों में कोरोना के खतरे के साथ-साथ यह भी बता रहे हैं कि उनकी शाखाएं किस प्रकार कम कर्मचारियों के साथ काम कर रही हैं, लेकिन ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कुछ बैंकों ने इसके बारे में समय में बदलाव भी किया है।

मंदिर-पार्क सूने

लॉक डाउन की स्थिति में लोगों ने अपने आपको घरों में सीमित कर रखा है। लोग घरों से बहुत जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। यही वजह है कि मंदिर और पार्क जैसे पब्लिक स्थान भी पूरी तरह सूनसान हो गये हैं। कुछ पार्कों में ताले लटक रहे हैं, तो मंदिरों के कपाट भी नहीं खुले हैं।

विज्ञापन

राशन की दुकानों पर भीड़, महंगी हुईं सब्जियां

केंद्र और राज्य सरकारों के कई बार के आश्वासन के बाद भी 'पैनिक बाईंग' का असर अभी भी लोगों पर दिख रहा है। लोग अपनी जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। हालांकि, राशन की दुकानों पर किसी चीज के दाम में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं की गई है। हालांकि सब्जियों के दामों में काफी उछाल दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें