गुरुग्राम में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिनों में रोजाना होने वाली कोरोना जांच में तो 40 फीसदी तक की गिरावट आ गई, लेकिन कोरोना संक्रमण दर दोगुनी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक औसतन रोजाना 3500 से ज्यादा नमूने लिए जा रहे थे और उस वक्त जिले में संक्रमण दर कम होकर 1.11 फीसदी पर आ गई थी, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल अलग है।
इस समय लगभग 1500 नमूने लिए जा रहे हैं और संक्रमण दर करीब तीन गुना बढ़कर 3.09 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं दो माह पहले के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि कोरोना जांच के लिए रोजाना एकत्र किए जाने वाले नमूनों मेें 66 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, उस वक्त संक्रमण दर 11.33 फीसदी थी। मालूम हो कि इस वर्ष 13 से 28 जनवरी के बीच कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर थी। उस वक्त संक्रमण दर बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच गई थी।
ऐसे कम हुई जांच की संख्या:
दिन - जांच - मरीज - संक्रमण दर
6 फरवरी - 6109 - 682 - 11.33
16 फरवरी - 4883 - 217 - 4.44
26 फरवरी - 4744 - 156 - 3.29
6 मार्च - 3681 - 65 - 1.77
16 मार्च - 3506 - 46 - 1.31
26 मार्च - 3553 - 41 - 1.15
6 अप्रैल - 1456 - 45 - 3.09