फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 126 नए मामले आए सामने, 90 स्वस्थ 

Fri, 28 Aug 2020 06:40 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में शुक्रवार को कोरोना के 126 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 90 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 11,555 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 10,450 रिकवर भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 की जांच को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिनों के दौरान प्रतिदिन आने वाले कोरोना के नए मरीजों की संख्या, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या से कहीं ज्यादा है। पिछले 10 दिनों में जिले में 1097 नए मरीज आए हैं तो महज 885 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, अगस्त के पहले सप्ताह में यह आंकड़ा बिल्कुल उल्टा था। तब तक कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कहीं ज्यादा थी। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के विस्तृत आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 10 दिन पहले कोरोना संक्रमितों का ग्रोथ रेट 0.93 फीसदी था। लेकिन अब यह बढ़कर 1.1 फीसदी हो गया है। वहीं, रिकवरी रेट 10 दिन पहरे 92.05 फीसदी था जो अब कम होकर 91 फीसदी पर पहुंच गया है। हालांकि, मरीजों के पॉजिटिविटी रेट में जरूर कमी आई है।
विज्ञापन


पहले पॉजिटिविटी रेट 6.95 फीसदी था जो अब कम होकर 6.77 फीसदी रह गया है। मालूम हो कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 11500 के पार पहुंच चुकी है, जिसमें से 10400 से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आकर 4286 लोग संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें