फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-JEE EXAM : राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, कहा- मन की बात करने वाले, विद्यार्थियों की थोड़ी बात सुन लें

Fri, 28 Aug 2020 06:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर नीट और जेईई परीक्षा स्थगित कराने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। राघव ने कहा कि नीट और जेईई की परीक्षा पर हमारे मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री, विद्यार्थियों की बात थोड़ी सुन लें। थोड़े समय के लिए परीक्षा को आगे बढ़ा दें। कल भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मामले आए। ऐसे में 28 लाख बच्चों को इस बीमारी के कुएं में डालना कहीं की समझदारी नहीं है।

विज्ञापन

 

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को कोरोना माहमारी के कारण नीट-जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया था। 

सिसोदिया का कहना था कि परीक्षा लेने की पुरानी व्यवस्था पर चिपके रहना रुढ़िवादी और संकुचित सोच है। केंद्र सरकार को बिना समय गंवाए परीक्षा के संबंध में फैसला लेना चाहिए। नीट-जेईई परीक्षा कराने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को या तो परीक्षा स्थगित करनी चाहिए या फिर इसके लिए अन्य विकल्प तलाशने चाहिए।  
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार बिल्कुल आंख बंद करके बैठी है। सरकार को छात्रों की परेशानी समझ नहीं आ रही। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह परीक्षा कराने की व्यवस्था कर लेंगे। कोरोना के इस दौर में बहुत अच्छी बात है की वो व्यवस्था कर लेंगे।

हमारे स्वास्थय मंत्री को कोरोना हुआ, गृह मंत्री अमित शाह को खुद भी कोरोना हुआ, कई राज्यों के मंत्रियों को राज्यपालों को मुख्यमंत्रियों को कोरोना हुआ है, वो सब भी तो इसी व्यवस्था के अंदर आते हैं। इसी व्यवस्था के भरोसे यदि आप 28 लाख बच्चों को बोल देंगे कि आप परीक्षा दे दो, हम सब ठीक कर देंगे तो यह संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें