गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
गुरुग्राम में मंगलवार को 114 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,162 पहुंच चुकी है। वहीं, 83 मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया है।
सोमवार को 77 नए मरीज आए थे जिसमें से 112 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे। वहीं मंगलवार को संक्रमितों के बढ़ने की संख्या ज्यादा और ठीक होने का आंकड़ा कम रहा। हालांकि जिले में पिछले 1 सप्ताह से कोविड-19 के मरीजों के मौत का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। अब तक जिले में 131 मरीज दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को कुल 2524 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई।
इसमें से सरकारी अस्पतालों में 2069 लोगों की जांच हुई। 700 जांच आरटी-पीसीआर से हुई। 1369 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई। इसके साथ ही 455 लोगों की जांच निजी लैब में की गई। अभी जिले में 858 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 760 मरीज होम आइसोलेटेड हैं। वहीं 98 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिला कोविड-19 सेंटर सेंटर में मात्र 10 मरीज ही भर्ती हैं।