फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 114 नए मरीज आए सामने, 83 स्वस्थ घोषित, कुल संक्रमितों की संख्या 11,162 हुई

Tue, 25 Aug 2020 07:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गुरुग्राम में मंगलवार को 114 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,162 पहुंच चुकी है।  वहीं, 83 मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को 77 नए मरीज आए थे जिसमें से 112 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे। वहीं मंगलवार को संक्रमितों के बढ़ने की संख्या ज्यादा और ठीक होने का आंकड़ा कम रहा। हालांकि जिले में पिछले 1 सप्ताह से कोविड-19 के मरीजों के मौत का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। अब तक जिले में 131 मरीज दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को कुल 2524 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई।

इसमें से सरकारी अस्पतालों में 2069 लोगों की जांच हुई। 700 जांच आरटी-पीसीआर से हुई। 1369 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई। इसके साथ ही 455 लोगों की जांच निजी लैब में की गई। अभी जिले में 858 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 760 मरीज होम आइसोलेटेड हैं। वहीं 98 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।  जिला कोविड-19 सेंटर सेंटर में मात्र 10 मरीज ही भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें