मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जिले में छह नए मामले सामने आए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। इसमें से 141 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्च कर दिया गया है। जबकि 86 सक्रिय मरीज हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
अबतक जिले में कुल 4251 सैंपलों की जांच की गई है जिसमें से 230 संक्रमित पाए गए हैं। आज 57 सैंपल जांच रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें 6 पॉजिटिव और 51 निगेटिव रिपोर्ट सामने आई हैं।
गौतमबुद्धनगर में कोरोना से तीसरी मौत
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले में कोरोना से तीसरी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग की बीती देर रात मौत हो गई।
वह नोएडा सेक्टर-19 के रहने वाले थे। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग की पत्नी भी उनके ही वार्ड में भर्ती है।