फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर: छह नए केस, एक की मौत, संक्रमितों की संख्या 230 पहुंची 

Tue, 12 May 2020 07:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जिले में छह नए मामले सामने आए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। इसमें से 141 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्च कर दिया गया है। जबकि 86 सक्रिय मरीज हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 

अबतक जिले में कुल 4251 सैंपलों की जांच की गई है जिसमें से 230 संक्रमित पाए गए हैं। आज 57 सैंपल जांच रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें 6 पॉजिटिव और 51 निगेटिव रिपोर्ट सामने आई हैं। 

गौतमबुद्धनगर में कोरोना से तीसरी मौत 

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले में कोरोना से तीसरी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग की बीती देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


वह नोएडा सेक्टर-19 के रहने वाले थे। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग की पत्नी भी उनके ही वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें