फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : गौतमबुद्धनगर में 17 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 323 हुई

Sat, 23 May 2020 06:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब जिले में संक्रमितों की संख्या 323 हो गई है। जबकि सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 221 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


अभी गौतमबुद्धनगर में 97 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस  से जिले में पांच मौतें हो चुकी हैं। जबकि 14 मरीजों को क्रॉस नोटिफाई किया गया है। इसमें 6 मरीजों को दिल्ली, तीन को गाजियाबाद, एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आगरा और हापुड़ में क्रॉस नोटिफाई किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोएडा सेक्टर-81 स्थित नंगला चरनदास में 140 लोगों की स्क्रनिंग की, इसमें दो लोगों में लक्षण नजर आए हैं। पिछले तीन दिनों में 400 लोगों की स्क्रिनिंग की गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार सर्फाबाद और बरौला दो नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स ने शनिवार को पांच मरीजों को छुट्टी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सेक्टर -73 स्थित सर्फाबाद में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

इसमें 35 साल का व्यक्ति, 18 साल का युवक, 35 साल की महिला, 40 साल की महिला और 30 साल का युवक शामिल है। वहीं दो लोगों एक 48 वर्षीय महिला और 55 वर्षिय व्यक्ति को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें