फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 591 नए मामले, कोई मौत नहीं, 13 हजार के पास पहुंची कुल संख्या

Sat, 23 May 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित 591 मरीज सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, थोड़ी राहत की खबर यह है कि ठीक हो चुके 370 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में कुल 12,910 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6267 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कुल 231 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 660 मरीज मिले थे। पिछले पांच दिन की स्थिति पर गौर करें तो हर दिन औसतन 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

फिलहाल, दिल्ली में 6412 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1886 कोविड अस्पताल, 101 स्वास्थ्य केंद्र, 488 निगरानी केंद्र और सर्वाधिक 3086 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में बीते शुक्रवार तक कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 थी। अभी तक 1,65,047 की कोविड जांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच दिनों में आए केस
19 मई    500
20 मई    534 
21 मई    571 
22 मई    660
23 मई    591

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें