फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के रविवार को 98 नए मरीज मिले। इसी दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, 79 मरीज स्वस्थ भी हुए। फिलहाल 703 मरीज उपचाराधीन हैं, इसमें से 440 घरों में और 203 अस्पताल में भर्ती हैं।
बीते 24 घंटों में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई। दोनों मृतक बुजुर्ग अवस्था में थे। जवाहर कॉलोनी व राजा कॉलोनी निवासी बुजुर्गों की उम्र 79 व 90 वर्ष थी। अब तक कुल जिले के 162 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से 37 मरीजों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना रहा। वहीं, 125 मरीजों की मौत का कारण कुछ अन्य गंभीर बीमारियां रही।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 98 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की है, जोकि सेक्टर-9, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-15, एनआईटी-5, सेक्टर-31, चावला कॉलोनी, एनआईटी 2, सेक्टर 21, सेक्टर 3, सेक्टर 49, सेक्टर 86, सेक्टर 88, सेक्टर 28, सेक्टर 75, एनआईटी 3, सेक्टर 30, सेहतपुर, सेक्टर 14, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 24, चंदावली, सेक्टर 29व अन्य इलाकों से संबंधित रहे।
नए मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11728 हो चुकी है। इनमें से 703 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती 203 मरीजों में से 39 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 3 को वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि कुल 11728 कोरोना संक्रमितों में से 10858 स्वस्थ हो चुके हैं। रिवकरी रेट 92.6 प्रतिशत बना हुआ है। अब तक 113967 संदिग्धों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 235 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।