फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के 193 नए मामले व दो संक्रमितों की मौत के बाद एक बार फिर से बढ़े हुए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 154 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान दो संक्रमितों की मौत हुई है।
नए संक्रमितों की संख्या में उछाल आने से सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.1 हो गई है। बुधवार को यह दर 4 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-10 में रहने वाले 75 वर्षीय संक्रमित और एसजीएम नगर में रहने वाले 57 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 920 हो चुकी है। इनमें से 249 अस्पतालों में उपचाराधीन है और 671 मरीजों को होम आइसोलेशन में हैं।
इनमें 31 मरीज आइसीयू में हैं और छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 94.8 फीसदी बना हुआ है। कोरोना के मामले 100 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 22159 हो गई है। इनमें से 21003 लोग स्वस्थ हुए हैं और 236 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 222729 सैंपल लिए हैं। इनमें से 321 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। इसके अलावा विभाग अब प्रति एक लाख की आबादी में 12373 लोग के सैंपल लिए जा रहे हैं।