फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 169 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9508 हुई

Wed, 05 Aug 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 169 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 9508 हो गई। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है। बुधवार को 119 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों के अनुसार इन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी। 

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 59076 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें 21536 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 37540 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 59212 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 84404 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 74508 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 388 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं अब तक  8405 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। नौ मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें