फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 148 नए मामले आए सामने, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 10,672 हुई 

Tue, 06 Oct 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 148 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की, जबकि 152 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंच चुके हैं। बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण से दो मरीजों की मौत भी हुई। इसके बाद जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 230 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरने वालों में अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जो दूसरी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 148 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,672 हो गई है। वहीं, 152 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। अभी तक कुल 19 ,548 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के कुल 894 एक्टिव केस बचे हुए हैं, जिसमें से 265 अस्पतालों में दाखिल हैं और 629 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में दाखिल 48 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 10 वेंटिलेटर पर हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक जिले में 2 लाख 7,877 सैंपल लिए जा चुके हैं। मंगलवार को 1120 नए सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 320 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें