गुरुग्राम में अब प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या स्वस्थ होने वालों के मुकाबले कम ही रहती है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में कोरोना के 266 नए मरीज आए, जबकि 289 को स्वस्थ घोषित किया गया। मंगलवार को जिले में एक मरीज की मौत भी हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। अब संक्रमितों की संख्या 22204 हो गई है। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2377 हो गई है। इसमें से 2148 मरीज होम आइसोलेट हैं।
अब तक कोरोना की चपेट में आए 22204 लोगों में से 19647 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। संक्रमितों के स्वस्थ होने का समग्र अनुपात भी बढ़ने लगा है। 88 फीसदी से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दो सप्ताह पहले तक रिकवरी रेट 83 फीसदी था।
हालांकि, मरीजों की रफ्तार को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि जिले में अगले सप्ताह तक कुल मरीजों की संख्या 22 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगी। सोमवार को जिले में 3004 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 2121 लोगों की आरटी-पीसीआर किट के जरिए जांच की गई, जबकि 883 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। वहीं, अब भी मरीजों को रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने से जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा सूची लंबी है और 1486 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।