फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 125 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11848 हुई 

Mon, 24 Aug 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान पाए गए नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या लगभग आधी रही। अब तक कुल मरीजों की संख्या 11848 हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व एनआईटी एक निवासी 52 वर्षीय महिला की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 164 पर जा पहुंचा है।

सोमवार को चिन्हित किए गए नए मरीज एनआईटी 2, सूरजकुंड क्षेत्र, चावला कॉलोनी, सेक्टर 77, भूपानी, आदर्श नगर, सेक्टर 18, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 82, सुंदर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, आर्य नगर, पर्वतीय कॉलोनी, नीमका जेल, सेक्टर 8, सेक्टर 75, मुजेड़ी, सेक्टर 2, सेक्टर 7, भारत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, सेक्टर 49, सेक्टर 22, सेक्टर 14, सेक्टर 37, सेक्टर 17, प्याला, सेक्टर 15, सेक्टर 31, सेक्टर 21, सेक्टर 81, सेक्टर 16, सेक्टर 28, बसेलवा कॉलोनी, सेक्टर 55, सेक्टर 76, एनआईटी 1, गोपी कॉलोनी, एसजीएम नगर, तिलक नगर, लकड़पुर, संजय कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंदिरा एन्क्लेव, जवहर कॉलोनी, सेक्टर 46, एनआईटी 3, सेक्टर 5 क्षेत्र से संबंधित रहे। 
विज्ञापन


फिलहाल जिले के 763 मरीज उपचाराधीन (एक्टिव) हैं। इसमें से 279 अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 484 को होम आइसोलेशन (गृह उपचार) में हैं। भर्ती मरीजों में से 41 की हालत गंभीर है। वहीं, छह मरीज वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग से जूझ रहे हैं। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कुल 11848 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से10921 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना को मात देने की दर (रिकवरी रेट) फिलहाल 92 प्रतिशत से अधिक है। जिले में कुल 116202 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें से 235 की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें