दिल्ली में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 62 नए मरीज सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को छह में से एक राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक कैंसर मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है। जबकि पांच अन्य मरीजों की जानकारी साझा नहीं की है।
दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1640 हो चुकी है जबकि 38 मरीजों की जान जा चुकी है। 62 में से 15 मरीज एक दूसरे संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जबकि एक मरीज विदेश यात्रा से लौटा था। अभी दिल्ली में 135 मरीज ऐसे हैं जिनके बारे में कोई जानकारी विभाग को नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 51 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में 885 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 40 की हालत गंभीर है। वहीं 2251 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
दिल्ली के विभिन्न जिलों में 60 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं जिनमें 1825 सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी और प्राइवेट लैब भेजा जा चुका है। निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए करीब 1080 तब्लीगी जमाती अब तक संक्रमित मिल चुके हैं।