फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 31 मार्च तक रेस्टोरेंट बंद, 20 से ज्यादा लोगों के इक्ट्ठा होने पर पाबंदी

Thu, 19 Mar 2020 06:42 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोरोनावायरस के चलते 31 मार्च तक दिल्ली में रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद हैं। हालांकि लोग खाना पैक करवाकर ले जा सकेंगे।  सहयोग ना करने वालों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेताया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों को गिरफ्तकार किया जाएगा। इसके अलावा अब दिल्ली में 20 लोग से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी है। पहले यह सीमा 50 लोगों की थी।  

विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राज्य बसों, इंटर स्टेट बस टर्मिनलों और मेट्रो ट्रेनों को रोजाना कीटाणुरहित किया जा रहा है। निजी परिवहन वाहनों को भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हर बस डिपो पर मुफ्त में कीटाणुरहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने उन लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जिन्हें भारत आने पर एकांतवास में रहने को कहा गया है। ऐसे लोगों के घर से भागने के उदाहरण हैं। यदि ऐसे व्यक्ति खुद को एकांतवास नहीं रखते हैं, तो सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मजबूर हो जाएगी। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि 20 या उससे अधिक लोगों को राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शिक्षाविदों, सेमिनारों, सम्मेलनों के लिए किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले, 50 या उससे अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी।

कई पर्यटक स्थल बंद 

कोरोना वायरस के मद्देनजर संक्रमण को काबू करने के लिए एहतियात के तौर पर इंडिया गेट को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ दिल्ली के सभी चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर और कई पर्यटक स्थल एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। 

शिक्षकों के लिए सरकारी और निजी स्कूल बंद

दिल्ली सरकार ने राजधानी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। मालूम हो कि छात्रों के लिए पहले से ही स्कूल बंद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें