फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 4906 संक्रमितों की पुष्टि, 68 लोगों की मौत 

Sun, 29 Nov 2020 05:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 4906 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 68 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में रविवार को 6325 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत है। वहीं, पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में रविवार को 64186 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 29839 आरटी-पीसीआर जांच और 34347 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 62,37,395 कोरोना जांच की गई हैं। 



राजधानी में अब तक कोरोना वायरस से अब तक कुल 5,66,648 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,22,491 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 9066 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 35091 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 21337 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5441 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें