फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा 472 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8470 हुई 

Thu, 14 May 2020 05:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि राजधानी में 472 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8470 हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले 7 मई को 448 सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7998 थी, इसमें 106 मौत भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब 472 मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस के 8470 मामले हैं। बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में कोरोना वायरस सेअबतक 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

केजरीवाल ने सुझवों के लिए जनता को धन्यवाद दिया 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने लोगों से जो लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए सुझाव मांगे थे उसका अनुभव काफी अच्छा रहा। लोगों ने पांच लाख सुझाव दिए हैं और इनमें कई सुझाव अच्छे हैं। हम इन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार के पास विशेष अधिकार होते हैं और अंतिम निर्णय उसे ही करना है कि राज्य किस प्रकार से काम करेंगे। लॉकडाउन में छूट को लेकर अब उन्होंने गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। 

केजरीवाल ने बताया कि आज शाम चार बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक है, जिसमें इन सुझावों पर चर्चा होगी। इसके दो-तीन दिन बाद हम नई रणनीतियों को जनता के सामने पेश करेंगे।

केजरीवाल सुझाव के लिए लोगों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, आपके सुझावों के आधार पर हम केंद्र सरकार को दिल्ली से संबंधित प्रस्ताव भेजेंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को कम सवारियों के साथ खोलना चाहिए, मेट्रो को भी सीमित तौर पर खोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें