फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 4263 नए मामले आए सामने, 36 लोगों की मौत 

Tue, 15 Sep 2020 07:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 4263 मामले सामने आए हैं। जबकि 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,25,796 हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 3081 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,91,203 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 4806 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 29,787 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को 10398 आरटी-पीसीआर जांच और 52271 रैपिड एंटीजन जांच की गई थी। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 22,46,985 जांच की गई हैं। दिल्ली में मंगलवार को कुल 62669 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.05 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.13 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 1560 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 16576 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  
विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर की कोरोना से मौत, अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से गवां चुके हैं जान
एम्स अस्पताल के एक डॉक्टर की सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह पिछले दो महीने से बीमार थे। हिसार के रहने वाले डॉक्टर विकास सोलंकी (25) ने 2012 में एम्स में ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे। 

एम्स के डॉक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि 2 माह पहले वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमित होने के बाद से ही उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। पिछले डेढ़ महीने से वह वेंटिलेटर पर ही थे। 

उन्होंने बताया कि डॉक्टर विकास ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। राजधानी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें छह डॉक्टर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें