फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 384 संक्रमितों की पुष्टि, 12 की मौत, 727 स्वस्थ घोषित 

Mon, 04 Jan 2021 06:48 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 384 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 727 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 0.76 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन




दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस की 50288 जांच की गई हैं। इसमें 30296 आरटी-पीसीआर जांच और 19992 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 89,26,806 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,27,256 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,11,970 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10597 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 4689 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से कुल 2426 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.03 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें