फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना वायरस से 3098 मरीज हुए स्वस्थ, 2860 नए संक्रमित मिले

Fri, 09 Oct 2020 08:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में 24 घंटे में 3098 मरीज स्वस्थ हुए और 2860 नए संक्रमित मिले हैं। दस दिन से संक्रमितों के मुकाबले अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर भी बढ़कर करीब 91 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,अब तक कुल 3,03,693 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2,76,046 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आने से 39 मरीजों ने जान गंवा दी। अब तक इस महामारी से 5692 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 12609 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। 

वहीं, कोविड अस्पतालों में 5235 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 986 और  हेल्थ सेंटर में 265  मरीजों का इलाज चल रहा है।

एक दिन में 49135 जांच की गई। संक्रमण दर 5.82% रही। प्रति 10 लाख की आबादी पर 18,55,22 टेस्ट हो रहे हैं। अब तक कुल 35,249,30 जांच की जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2727 हो गई है। दिल्ली की कुल मृत्युदर  1.87% हो गई है। वहीं,10 दिन की ये दर 1.36% है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें