फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पिछले 24 घंटों में 2832 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 54 लोगों की मौत 

Mon, 26 Oct 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2832 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राजधानी में सोमवार को 34411 कोरोना जांच की गई। वहीं दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.17 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार द्वारा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 3736 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार को कोरोना वायरस के कारण 54 लोगों की मौत हो गई। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

राजधानी में सोमवार को 11817 आरटी-पीसीआर और 22594 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 4398819 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कुल 16396 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,59,488 हो गया है। इसमें से 3,27,390 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल 6312 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 2930 कंटेमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें