दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2737 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,82,306 हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को 1528 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 1,60,114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4500 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 17,692 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को राजधानी में 8322 आरटी-पीसीआर जांच और 24512 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 16,69,352 जांच की गई है। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 922 हो गई है। जबकि 9135 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे बार, उप-राज्यपाल ने दी मंजूरी
दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने 9 सितंबर से दिल्ली में बार फिर से खोलने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस आदेश के बाद दिल्ली में पब/बार/रेस्टोरेंट और होटल में शराब परोसी जा सकेगी। हालांकि बार और पबों को केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करना होगा।
एसओपी में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में बार बंद रहेंगे। केवल बिना लक्षण वाले स्टाफ / ग्राहकों को प्रवेश की अनुमति होगी। बार में क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के आने की अनुमति नहीं होगी।