फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2676 नए मामले आए सामने, 39 लोगों की मौत 

Tue, 06 Oct 2020 08:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2676 नए मामले  सामने आए हैं। जबकि 39 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,95,236 हो गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में मंगलवार को 2997 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,66,935 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5581 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22720 सक्रिय मरीज हैं। 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को 9103 आरटी-पीसीआर जांच और 44,488 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में मंगलवार को कुल 53591 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 33,70,968 जांच की गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.76 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2697 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 13178 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें