फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : दिनदहाड़े इंडियन बैंक में घुसकर हथियार बंद बदमाशों ने 3.90 लाख लूटे

Tue, 06 Oct 2020 07:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के  बीटा-2 थाना क्षेत्र के पी-2 सेक्टर स्थित इंडियन बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। सुरक्षाकर्मी ने गोली चलाई तो बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं को प्रबंधक के केबिन में बंधक बनाया और महिला कैशियर के केबिन से लगभग 2.16 लाख लूट लिए। इसके अलावा बैंक में रुपये जमा कराने आए कोल्डड्रिंक कारोबारी से 1.74 लाख रुपये लूट लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यथार्थ अस्पताल के पास इंडियन बैंक की शाखा है। दोपहर लगभग 3:15 बजे बैंक कर्मी अपने कार्य में व्यस्त थे तभी दो युवक अंदर घुसकर फार्म आदि भरने लगे। कुछ देर बाद ही उनका तीसरा साथी बैंक में घुसा और तमंचा निकालकर सुरक्षाकर्मी रविंद्र को बंधक बना लिया। इस पर सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, लेकिन दूसरे बदमाश ने उसके सिर पर बट से हमला कर दिया।

बदमाशों ने बैंक प्रबंधक विपिन के केबिन में बैंककर्मियों और दो उपभोक्ताओं को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने मूलरूप से शामली निवासी कोल्ड ड्रिंक कारोबारी अंकुश से मारपीट कर 1.74 लाख रुपये लूट लिए। फिर एक बदमाश केबिन लांघकर कैशियर आयुषी के पास पहुंचा और गोली मारने की धमकी देकर दराज में रखे 2.16 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लवकुमार, डीसीपी राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। पुलिस ने सभी बैंककर्मियों के नाम व मोबाइल नंबर भी लिए हैं। फॉरेंसिक टीम प्रभारी नेपाल सिंह की टीम ने बदमाशों के फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए।        

डीसीपी ग्रेटर नोएडा, राजेश कुमार सिंह ने कहा कि  तीन बदमाशों ने बैंक में घुुसकर वारदात की है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गईं हैं। सुरक्षाकर्मी को हमले में चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें