दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2077 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,93,526 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 2411 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,68,384 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4599 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 20543 सक्रिय मरीज हैं।